- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। गुजरात में भूपेंद्र पटेल की सरकार को आज नया स्वरूप मिला है। यहां पर भाजपा सरकार की कैबिनेट बदल दी गई है। गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आज फिर से भूपेंद्र पटेल सरकार की कैबिनेट ने शपथ ग्रहण की है। गुरुवार को गुजरात में मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी मंत्रियों ने राज्यपाल को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस कैबिनेट विस्तार में हर्ष सांघवी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में आज कुल 10 पुराने मंत्रियों की छुट्टी करते हुए कुल 19 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। वहीं कांग्रेस से बीजेपी में आए राज्य के कद्दावर नेता अर्जुन मोढवाडिया मंत्रिमंडल में जगह मिली है।
हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकोर को नहीं मिली जगह
पिछले सरकार की तुलना में 9 और विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर, जयेश रादडिया जैसे चर्चित मंत्रिमंडल में जगह बनाने में असफल रहे है। मौजूदा विधानसभा स्पीकर शंकर चौधरी को मंत्री नहीं बनाया गया है।
भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्री बने ये नेता
भूपेंद्र पटेल सरकार में रिवाबा जडेजा, अर्जुन मोढवाडिया, डॉ. प्रधुम्न वाजा, कौशिक वेकारिया, परषोत्तम सोलंकी, त्रिकम छंगा, स्वरूपजी ठाकोर, प्रवीण कुमार माली, ऋषिकेश पटेल,पी.सी. बरंडा, दर्शन एम वाघेला, कांतिलाल अमृतिया, कुंवरजीभाई बावलिया, जीतू वाघाणी, रमणभाई सोलंकी, कमलेशभाई पटेल, संजयसिंह महीडा, रमेश कटारा, मनीषा वकील, ईश्वरसिंह पटेल, प्रफुल्ल पानशेरिया, हर्ष संघवी, जयरामभाई गामित, नरेश पटेल और कनुभाई देसाई मंत्री बनाया गया है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें