महाराणा प्रताप पर दिए बयान को लेकर अब Gulabchand Kataria ने दी ये सफाई, कहा- उनका मकसद कभी भी…

Hanuman | Monday, 29 Dec 2025 06:22:12 PM
Gulabchand Kataria has now given this clarification regarding his statement about Maharana Pratap

इंटरनेट डेस्क। क्षत्रिय समाज और श्री राजपूत करणी सेना के बड़े आंदोलन की चेतावनी के बीच पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। खबरों के अनुसार, गुलाबचंद कटारिया ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है। उन्होंने मामला बढ़ने पर वीडियो में स्पष्ट किया कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और उनका उद्देश्य किसी भी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।

खबरों के अनुसार, इस वीडिया के माध्यम से गुलाबचंद कटारिया ने बोल दिया कि उनका मकसद कभी भी महाराणा प्रताप का अपमान करना या किसी समाज की भावनाओं को आहत करना नहीं था। जो लोग उनके बयान से आहत हुए हैं, वे पूरा भाषण सुनें और संदर्भ को समझें।

आपको बता दें कि एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कटारिया ने महाराणा प्रताप को लेकर एक बयान दिया था। उनके इस बयान की उदयपुर सहित पूरे मेवाड़ में तीखी प्रतिक्रिया सामने आई।  क्षत्रिय समाज और श्री राजपूत करणी सेना ने इस बयान के लिए राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से सार्वजनिक माफी की मांग की थी।

PC: tribuneindia 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.