देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर करने पर देना होगा इतना किराया, PM Modi दिखाएंगे हरी झंडी

Hanuman | Thursday, 01 Jan 2026 02:57:19 PM
Here's how much you'll have to pay to travel on the country's first Vande Bharat sleeper train, which will be flagged off by PM Modi.

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात की जानकारी दी है। इस साल 17 या 18 जनवरी के दिन इस ट्रेन की शुरुआत देश में हो सकती है।

खबरों के अनुसार, अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पहली वंदे भारत ट्रेन गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलेगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को आरामदायक बिस्तर (बेड) मिलेंगे। भारत में चल रही पिछली वंदे भारत ट्रेनों में चेयर सीट थी। अब स्लीपर ट्रेन शुरू होगी। भारतीय रेलवे की ओर से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के रूट के ऐलान के साथ ही किराए को लेकर भी जानकारी दी है।

गुवाहाटी से हावड़ा के बीच चलने वाली इस स्लीपर ट्रेन में 3एसी में सफर करने के लिए 2,300 रुपए किराया देना होगा। इसमें यात्रियों को खाना भी मिलेगा। वहीं 2एसी का किराया 3,000 रुपए और 1एसी का किराया 3,600 रुपए तय किया गया है।

PC:  aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.