- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में लगे विवादित नारों पर अब दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया है। खबरों की माने तो बुधवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, एनसीआर में भड़काऊ बयान, शांति भंग करने के आरोप लगे हैं। जानकारी के अनुसार वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है, बताया गया कि ये एक्शन जेएनयू के मुख्य सुरक्षा अधिकारी की शिकायत के बाद लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कानूनी राय ली गई।
बता दें कि जएनयू कैंपस में पांच जनवरी को पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी हुई थी। इसका वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया था। जानकारी के मुताबिक, जेएनयूएसयू से जुड़े छात्रों ने पांच जनवरी को रात लगभग 10 बजे गुरिल्ला ढाबे के साथ प्रतिरोध की रात नाम से एक कार्यक्रम रखा था। यह सभा 5 जनवरी, 2020 की घटना के विरोध में थी। तब कुछ अज्ञात लोगों ने यूनिवर्सिटी परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की थी।
लेकिन, उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज होने के बाद कार्यक्रम का स्वरूप बदल गया, जिसके बाद कुछ प्रतिभागियों ने कथित तौर पर भड़काऊ और आपत्तिजनक नारे लगाए। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया। वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने इसपर आपत्ति जताई, इसके बाद जेएनयू प्रशासन ने ऐसी नारेबाजी को आचार संहिता का उल्लंघन बताया और एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
PC- livewire.thewire.in