बिहार विधानसभा चुनाव से पहले Lalu Yadav के परिवार को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

Hanuman | Monday, 13 Oct 2025 01:40:36 PM
Lalu Yadav's family suffered a major setback before the Bihar Assembly elections, with the court announcing its verdict.

इंटरनेट डेस्क। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज पूर्व सीएम लालू यादव एंड फैमिली को आईआरसीटीसी मामले में बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट की ओर से आज भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) में कथित अनियमितताओं से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में आरोप तय करने का आदेश सुनाया गया है।

खबरों के अनुसार, राउज एवेन्यू कोर्ट ने बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव से पूछा कि क्या आप अपना अपराध मानते हैं? इस पर लालू यादव समेत राबड़ी और तेजस्वी ने अपराध मनाने से इनकार करते हुए मुकदमे का सामना करने की बात कही है। आपको बात दें कि भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, प्रेम गुप्ता समेत 14 आरोपी हैं।

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा। मतदान 6 और 11 नवंबर को होगा। वहीं 14 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला विधानसभा चुनाव से पहले लालू परिवार के लिए बड़ा झटका है।

PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.