Maharashtra: शुरू हो गया नया सियासी खेल, भाजपा-कांग्रेस ने कर लिया गठबंधन, हर कोई है हैरान

Hanuman | Wednesday, 07 Jan 2026 12:49:14 PM
Maharashtra: A new political game has begun; the BJP and Congress have formed an alliance, leaving everyone surprised

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में अब कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी कोई कल्पना ही नहीं कर सकता है। पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ बिगुल फूंकने वाली भाजपा ने ठाणे की अंबरनाथ नगर परिषद में एक चौंकाने वाला कदम उठाया है। यहां पर भाजपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सभी को चौंका दिया है।

इसके बाद ये महाराष्ट्र का सियासी पारा भी आसमान छूने लगा है। खबरों के अनुसार, अंबरनाथ नगर परिषद को शिंदे की शिवसेना का गढ़ माना जाता है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे यहीं से ही सांसद हैं। अंबरनाथ में शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन बहुतम से चूक गई।

ऐसे में शिवसेना ने भापजा के साथ गठबंधन की  रणनीति तैयार की थी। लेकिन भाजपा ने सभी को चौंकाते हुए शिवसेना के स्थान पर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इसके बाद कांग्रेस और भाजपा ने मिलकर यहां सरकार बनाई। भाजपा के पार्षद यहां से नगर अध्यक्ष चुने गए। शिंदे के विधायक डॉ. बालाजी किनिकर ने इस गठबंधन को 'अभद्र युति' करार देकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन पर बीजेपी से सवाल पूछना चाहिए। बीजेपी नेता ही इसका जवाब दे पाएंगे।

भाजपा ने इस कारण उठाया ये कदम
भाजपा की ओर से भी इस संबंध में बयान आया है। पार्टी के उपाध्यक्ष गुलाबराव करंजुले पाटिल ने इस संबंध में कहा कि भाजपा ने कई बार शिवसेना से गठबंधन पर बात करने का प्रयास किया, लेकिन शिवसेना ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। स्पष्ट जवाब न मिलने की स्थिति में भाजपा ने यह कदम उठाया है।

PC: indiatvnews 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.