Maharashtra के मुख्यमंत्री शिंदे ने आदित्य ठाकरे पर साधा निशाना

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Sep 2022 09:40:04 AM
Maharashtra Chief Minister Shinde targeted Aaditya Thackeray

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे को लेकर अपनी रणनीति बदलते प्रतीत हो रहे हैं। शिदे ने हाल में शिवसेना के बागी नेताओं की आलोचना करने के लिए आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा है। महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की पूर्ववतीã सरकार के खिलाफ बगावत करने वालों को ''धोखेबाज'' और ''पीठ में छुरा घोंपने'' वाला कहने वाले आदित्य और उनके पिता उद्धव ठाकरे के खिलाफ शिदे तीखी टिप्पणी करने से हमेशा बचते नज़र आए हैं।

हालांकि, सोमवार रात मराठी समाचार चैनल 'एबीपी माझा' से बात करते हुए, शिंदे ने आदित्य पर निशाना साधा।शिदे से जब बागी विधायकों को आदित्य ठाकरे द्बारा ''धोखेबाज’’ कहे जाने के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, ''उन्हें अपनी उम्र मालूम होनी चाहिए और उन्हें उसी के अनुसार बोलना चाहिए। आज हम जो कुछ भी हैं, वह स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे और उनके विचारों की वजह से हैं। लेकिन वह (आदित्य) और अन्य लोग सत्ता के लिए बालासाहेब के विचारों से दूर हो गए है, जिसने हमें (विद्रोह करने का) यह कड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर किया।'' 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.