Maharashtra: कांग्रेस के आंकड़ों ने बढ़ा दी है ठाकरे और शरद पवार जैसे क्षेत्रीय दिग्गजों की टेंशन

Hanuman | Friday, 16 Jan 2026 02:52:09 PM
Maharashtra: Congress's figures have increased the tension for regional stalwarts like Thackeray and Sharad Pawar

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के चुनाव परिणामों और रुझानों भाजपा एक बड़ी बढ़त के साथ सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरी है। दूसरी ओर कांग्रेस को एक बार फिर से बड़ी सफलता नहीं मिली है। भले ही कांग्रेस मुंबई जैसे बड़े महानगरों में तो संघर्ष कर रही है, लेकिन पूरे राज्य में पार्टी  आंकड़ों ने उद्धव ठाकरे और शरद पवार जैसे क्षेत्रीय दिग्गजों को टेंशन बढ़ा दी है।

यहां पर कांग्रेस ठाकरे और शरद पवार की पार्टियों से काफी आगे निकल गई है। खबरों के अनुसार, 29 नगर निगमों के अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी 910 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 213 और कांग्रेस को 171 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।

कांग्रेस इन चुनावों में महाराष्ट्र की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। ऐसा होना ठाकरे और शरद पवार के गुटों के लिए चिंता की बात है। लातूर में कांग्रेस 21 वार्डों में बढ़त के साथ सबसे आगे है। अमरावती और चंद्रपुर, दोनों जगहों पर पार्टी 13 और 12 वार्डों के साथ पहले स्थान पर है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.