Maharashtra: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, आठ लोगों की हुई मौत

Hanuman | Saturday, 18 Oct 2025 03:47:31 PM
Maharashtra: Pickup goes out of control and overturns, eight people killed

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां चांदशैली घाट पर एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से आठ लोगों की मौत होने की दुखद खबर आई है। खबरों के अनुसार, पिकअप वाहन में सवार सभी लोग अस्तंबा देवी यात्रा से लौट रहे थे। इसी दौरान घाट मोड़ पर ड्राइवर द्वारा अपना नियंत्रण खोने के कारण वाहन गहरी खाई में जा गिरा।

इस सड़क हादसे में आठ लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये सड़क हादसा इतना भयावह था कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पिकअप में सवार आठ लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं आठ अन्य घायल हो गए।  

बताया जा रहा है ये सड़का हादसा नंदुरबार जिले के शाहदा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में नंदुरबार जिले चांदशैली घाट के पास हुआ है। इस सड़क हादसे के बाद यहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।  पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

PC: royalbulletin
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.