- SHARE
-
जयपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हैं सुमित गोदारा ने प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई को लेकर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है। गोदारा जयपुर में बीजेपी मुख्यालय पर जनसुनवाई के दौरान पत्रकारों द्वारा रेहान वाड्रा की सगाई पर सवाल पूछे जाने पर कहा कि इसमें मैं क्या कह सकता हूं।
इस दौरान भाजपा नेता ने कहा कि सगाई हो रही है अच्छी बात है, शादी भी हो, हम तो यह कहेंगे। उन्होंने ये भी बोल दिया कि राहुल गांधी की भी सगाई हो, राहुल गांधी भी शादी करें। राहुल गांधी भी शादी के बाद सही रास्ते पर चलेंगे। सुमित गोदारा ने कहा कि राहुल गांधी को लेकर आगे कहा कि अभी वह सही नहीं चल रहे हैं। शादी होगी तो सही चलेंगे।
खबरों के अनुसार, रेहान वाड्रा ने सोमवार को एक प्राइवेट पार्टी में सगाई की। बताया जा रहा है कि अब गांधी परिवार राजस्थान के रणथंभौर में ऑफशियली सगाई करेगा। ये भी खबर आ रही है कि इसके लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा परिवार के साथ रणथंभौर आ चुके हैं। ये कार्यकम कल होगा।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें