National Weather Forecast: देश के 17 राज्यों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में लोगों को सता रही तेज गर्मी, कुछ जिलों में बारिश के आसार

Shivkishore | Tuesday, 30 Jun 2026 08:44:48 AM
National Weather Forecast:  Alert issued for thunderstorms and rain in 17 states today; Rajasthan facing intense heat, though rain is expected in some districts.

इंटरनेट डेस्क। देश में इस समय मानसून सक्रिय हैं, एक दो राज्यों में तो बारिश के कारण बाढ़ के आ रही है। लेकिन कई राज्य तो ऐसे हैं जो बारिश का इंतजार कर रहे है। जहां जून में मानसून प्रवेश कर जाता था वहां इस बार मानसून आस पास भी नहीं है। अभी बताया जा रहा अगले दो दिनों के अंदर मॉनसून की उत्तरी सीमा सूरत,  इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज (झारखंड) और मोतिहारी (बिहार) से होकर गुजर रहा है। मौसम विभाग ने अगले 15 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। 

राजस्थान में पड़ रही भयंकर गर्मी

राजस्थान में जून के महीने में इस समय तक मानसून प्रवेश कर जाता हैं, लेकिन इस बार तो दबाकर गर्मी पड़ रही है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के साथ शाम को उमस लोगों को परेशान कर रही है। जयपुर मौसम केंद्र के ताजा अपडेट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है और आगामी 4 से 5 दिनों में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ और हिस्सों में मानसून के प्रवेश के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

हो सकती हैं बारिश
2 से 5 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान के कई और जिलों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज हो सकती है। राज्य के कोटा और उदयपुर संभाग में अगले 3 से 4 दिनों तक 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। आज जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। वहीं बीकानेर संभाग में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। जयपुर, भरतपुर, कोटा और बीकानेर संभाग के कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

pc- up.ptcnews.tv



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.