बाली में नवीन मेघवाल को मिला प्रतिष्ठित हिंदू युवा सम्मान

epaper | Thursday, 01 Jan 2026 03:59:43 PM
Naveen Meghwal received the prestigious Hindu Youth Award in Bali.

नवीन मेघवाल को बाली में “हिंदू मुदुप” अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें हिंदू संस्कृति और योग के प्रचार-प्रसार में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। बाली राजपरिवार और इंडोनेशिया के एक सांसद की संस्था ने संयुक्त रूप से यह सम्मान देकर उनकी सांस्कृतिक सेवाओं को सराहा।

यह पुरस्कार इंडोनेशिया के प्रख्यात हिंदू नेता, सांसद और बाली राजपरिवार के वारिस डॉ. आर्यवेदा कर्ण की संस्था द्वारा दिया जाता है। आमतौर पर यह सम्मान इंडोनेशिया के चुनिंदा स्थानीय विभूतियों को ही प्रदान किया जाता है, जिन्होंने हिंदू परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो।

इस वर्ष यह सम्मान विशेष रूप से ऐतिहासिक रहा, क्योंकि नवीन मेघवाल इस पुरस्कार को पाने वाले पहले और एकमात्र गैर-इंडोनेशियाई तथा राजनयिक हैं। वर्तमान में वे बाली स्थित भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं और भारत–इंडोनेशिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.