भाजपा अध्यक्ष बनते ही Nitin Nabin ने तोड़ दिया है अमित शाह का ये रिकॉर्ड

Hanuman | Tuesday, 20 Jan 2026 12:55:41 PM
 Nitin Nabin has broken this record of Amit Shah upon becoming BJP president

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में आज से नया युग शुरू हो गया है। लम्बे समय बाद भाजपा को आज नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया हैं। नितिन नबीन आज आधिकारिक रूप से पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे।

भाजपा मुख्यालय में नितिन नबीन के अध्यक्ष चुने जाने की आधिकारिक घोषणा की गई। इसके बाद पीएम मोदी, अमित शाह सहित भाजपा के कई दिगगज नेताओं ने नितिन नबीन का स्वागत किया है।

नितिन नबीन ने अब भाजपा के सबसे युवा भाजपा अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है। 45 साल के नितिन नबीन ने ने इस मामले में अमित शाह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अमित शाह 49 साल की उम्र में भाजपा के अध्यक्ष बने थे। अध्यक्ष पद संभालने से पहले नितिन नबीन ने दिल्ली में भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और झंडेवाला मंदिर पहुंचकर माथा टेका।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.