- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। नितिन नबीन ने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। बीजेपी मुख्यालय में उनककी ताजपोशी देखने को मिली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकानाएं दी हैं।
पीएम मोदी ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नितिन नबीन आज से मेरे बॉस हैं और मैं उनका कार्यकर्ता हूं। उन्होंने कहा कि लोगों को लगता होगा कि मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, 50 साल की छोटी उम्र में मुख्यमंत्री बन गए। 25 साल से सरकार के मुखिया हैं। ये सब अपनी जगह है, लेकिन सबसे बड़ी चीज ये है कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं।
वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी नितिन नबीन को भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर नितिन नबीन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में संगठन 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प को और अधिक सशक्त व चरितार्थ करेगा। आपके कुशल संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को नई ऊंचाई और अभूतपूर्व गति प्राप्त होगी। आपके सफल कार्यकाल की अशेष मंगलकामनाएं।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें