अब राज्यसभा में नजर नहीं आएंगे Manmohan Singh, इस कारण दुनिया में बनाई है अपनी पहचान

Samachar Jagat | Wednesday, 03 Apr 2024 10:34:07 AM
Now Manmohan Singh will not be seen in Rajya Sabha

इंटरनेट डेस्क। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अब राज्य सभा में नजर नहीं आएंगे। देश का ये दिग्गज नेता राज्यसभा में 33 साल की लंबी पारी खेलने के बाद आज रिटायर हो रहा है।

आज राज्यसभा के 54 सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। डॉ. मनमोहन सिंह साल 1991 में पहली बार वह राज्यसभा के सदस्य बने थे। वहीं पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा के कार्यकाल में वित्त मंत्री बने। इसके बाद डॉ. मनमोहन सिंह को 2004 से 2014 तक देश का प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला। 91 साल के हो चुके मनमोहन सिंह अन्तिम बार राजस्थान से राज्यसभा पहुंचे थे।  

अब कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राज्यसभा में मनमोहन सिंह की जगह लेंगी। कांग्रेस ने उन्हें राजस्थान से राज्यसभा भेजा है। मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था से संबंधित कई बड़े फैसले लेकर अपनी विशेष पहचान बनाई है। मनमोहन सिंह के नेतृत्व में देश में अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में मजबूती हासिल की है।

PC: livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.