जन्मदिन पर पाकिस्तानी आतंकियों को PM Modi ने दे डाली है ये चेतावनी, कहा- ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है

Hanuman | Wednesday, 17 Sep 2025 04:17:16 PM
On his birthday, PM Modi warned Pakistani terrorists, saying,

इंटरनेट डेस्क। देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन मना रहा है। अपने जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी ने आज मध्य प्रदेश में कई योजनाओं का लोकार्पण कर बड़ी सौगात दी है। धार की जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पाकिस्तान को निशाने पर लिया है। उन्होंने पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद को कड़ी चेतावनी दी है।

अपने 75वां जन्मदिन के मौके पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर पाकिस्तान पर जुबानी प्रहार किया है। उन्होंने इस दौरान बोल दिया कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था। हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया।

हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश के धार से बोल दिया कि ये नया भारत है, ये किसी की परणामु धमकियों से डरता नहीं। ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। आपको बता दें कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर देश में आज कई आयोजन हो रहे हैं।

PC:  moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.