PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स के सर्वाेच्च सम्मान से नवाजा गया, राष्ट्रपति के साथ हुई द्विपक्षीय बैठक

Shivkishore | Monday, 29 Jun 2026 09:56:23 AM
PM Modi: Prime Minister Modi conferred with Seychelles' highest honour; held a bilateral meeting with the President.

इंटरनेट डेस्क। पीएम मोदी ने अभी सेशेल्स की यात्रा पर है। राजधानी विक्टोरिया पहुंचने पर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके साथ ही इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी को पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास में उनके वैश्विक नेतृत्व के लिए सेशेल्स के सर्वाेच्च सम्मान गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन से नवाजा गया।

सेशेल्स में गार्ड ऑफ ऑनर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को सेशेल्स में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पीएम मोदी और सेशेल्स की राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। बताया जा रहा है कि इस बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग, कोस्ट गार्ड और समुद्री निगरानी समेत कई मुद्दों पर बात हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विक्टोरिया में सेशेल्स कोस्ट गार्ड बेस पर आयोजित समारोह में सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी को पेट्रोल वेसल सौंपा। गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित इस खास पेट्रोल वेसल से सेशेल्स की समुद्री निगरानी और एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन में गश्त करने की क्षमता मजबूत होगी। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, सेशेल्स कोस्ट गार्ड को फास्ट पेट्रोल वेसल लेस्पवार सौंपना, रक्षा और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में भारत और सेशेल्स के बीच बढ़ती साझेदारी में अहम पड़ाव है।

pc- rajexpress.com



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.