Priyanka Gandhi ने इस बात के लिए भाजपा की आर्थिक कुनीतियों को ठहराया जिम्मेदार 

Hanuman | Tuesday, 25 Jun 2024 12:35:22 PM
Priyanka Gandhi blamed BJP's economic policies for this

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अब बेरोजगारी को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में बड़ी बात की है। उन्होंने एक्स के माध्यम से देश में बड़ रही बेरोजगारी के लिए भाजपा की आर्थिक कुनीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।

प्रियंका गांधी ने अब एक्स के माध्यम से कहा कि सात साल में 18 लाख कारोबार बंद हो गए और इनमें काम करने वाले 54 लाख लोग बेरोजगार हो गए। 
असंगठित क्षेत्र हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है जो देश में सबसे ज्यादा रोजगार देता है। भाजपा की आर्थिक कुनीतियों ने सबसे ज्यादा इसी सेक्टर पर प्रहार किया और लाखों लोगों के रोजगार छीने। 

इन्हीं नीतियों का नतीजा है कि देश ने 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी का सामना किया। भाजपा की असफलता की कीमत देश के करोड़ों युवा और देश की जनता चुका रही है।

PC: x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.