Punjab Flood: पंजाब में पानी की बाढ़ के बाद अब नेताओं की बाढ़, सियासे दौरे हुए शुरू

Shivkishore | Tuesday, 16 Sep 2025 03:03:15 PM
Punjab Flood: After the flood of water in Punjab, now there is a flood of leaders, political tours have started

इंटरनेट डेस्क। पंजाब में बाढ़ ने लोगों को स्थिति खराब कर दी है। फसले खराब हो चुकी हैं, खेतों की मिट्टी बह गई और तो और लोगों के आशियाने उजड़ गए है। पंजाब में सैलाब के बाद अब सियासी दौरों की बाढ़ आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के बाद अब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी सोमवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है।

भारतीय जनता पार्टी से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था जिसके बाद ही पीएम नरेंद्र मोदी ने भी गुरदासपुर का दौरा करके बाढ़ प्रभावित किसानों से मुलाकात की थी। इसके बाद अब भाजपा ने 25 केंद्रीय राज्य मंत्रियों को पंजाब के दौरे पर भेजा है। 

खबरों की माने तो हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने भी भाजपा से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए मोर्चा संभाल रखा है। सीएम सैनी ने पंजाब को राहत कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये दिए हैं। साथ ही काफी राहत सामग्री भी भेजी है। इसी तरह अगर आप की बात की जाए तो पहले अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और अब आप प्रभारी मनीष सिसोदिया ने मोर्चा संभाल रखा है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने भी हाल ही में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है। उन्होंने पार्टी नेताओं से हर संभव मदद पहुंचाने का आह्वान किया था। कांग्रेस प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा ने भी बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की।

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.