- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन ने आज उपराष्ट्रपति की शपथ ले ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राधाकृष्णन को राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई।
इसके साथ ही वह देश के 15वें उपराष्ट्रपति बन गए हैं। शपथ ग्रहण समाराेह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और वेंकैया नायडू भी समारोह में पहुंचे। देश के नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी पहुंचे।
अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद जगदीप धनखड़ पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए। आपको बता दें कि इस्तीफा देने के 53 दिन बाद पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई दिए हैं। धनखड़ ने 21 जुलाई को हेल्थ इश्यू के कारण अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद से ही वह सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर नहीं आए थे। खबरों के अनुसार, उपराष्ट्रपति चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन अब राज्यसभा के सभी नेताओं के साथ दोपहर बैठक करेंगे। इस बात की जानकारी पहले ही दे दी गई थी।
सीपी राधाकृष्णन ने बी सुदर्शन रेड्डी 152 वोटों से हराया था
गौरतलब है कि एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को 9 सितंबर को भारत का 15वां उपराष्ट्रपति चुना गया। उन्होंने चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी 152 वोटों के अंतर से हराया है। सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले थे।बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोटों से संतोष करना पड़ा था। इससे एनडीए की बड़ी जीत माना जा रहा है।
PC: rajasthan ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें