रायबरेली में दलित युवक की हत्या को लेकर Rahul Gandhi ने बोल दी है बड़ी बात, कहा-आज भारत में दलित, आदिवासी…

Hanuman | Tuesday, 07 Oct 2025 12:58:18 PM
Rahul Gandhi has made a big statement regarding the murder of a Dalit youth in Rae Bareli

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की निर्मम हत्या पर दुख प्रकट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस  संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की निर्मम हत्या सिर्फ़ एक इंसान की नहीं- इंसानियत, संविधान और न्याय की हत्या है।

आज भारत में दलित, आदिवासी, मुसलमान, पिछड़े और ग़रीब - हर उस व्यक्ति को निशाना बनाया जा रहा है, जिसकी आवाज कमजोर है, जिसकी हिस्सेदारी छीनी जा रही है, और जिसकी ज़िंदगी सस्ती समझी जाती है।

देश में नफरत, हिंसा और भीड़तंत्र को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है, जहां संविधान की जगह बुलडोजर ने ले ली है, और इंसाफ़ की जगह डर ने। मैं हरिओम के परिवार के साथ खड़ा हूं उन्हें न्याय ज़रूर मिलेगा। भारत का भविष्य समानता और मानवता पर टिका है और यह देश चलेगा संविधान से, भीड़ की सनक से नहीं।

PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.