Rajasthan: राहुल के राजस्थान से जाते ही पार्टी को लगा एक और झटका, अब मालवीय की पत्नी सहित इन नेताओं ने छोड़ा साथ

Samachar Jagat | Friday, 08 Mar 2024 11:05:09 AM
Rajasthan: As soon as Rahul left Rajasthan, the party got another blow, now these leaders including Malviya's wife left him.

इंटरनेट डेस्क। राहुल गांधी देशभर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं और वो चाहते हैं की इस बार पार्टी को लोकसभा चुनावों में सफलता मिले। लेकिन पार्टी को सफलता की जगह झटके लग रहे है। जी हां लगातार नेता कांग्रेस को छोड़कर भाजपा को ज्वाइन कर रहे है। ऐसे में एक बार फिर से राजस्थान से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। 

बता दें की राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरूवार को राजस्थान के बांसवाड़ा पहुंची और यहां उन्होंनंे अपना संबोधन दिया। जब वो यहां से गए तो उनके जाने के साथ ही बांसवाड़ा से कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। 

कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं में हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय की पत्नी और जिला प्रमुख रेशम मालवीय के साथ-साथ और भी कई लोग शामिल हैं। रेशम मालवीय ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र भेज दिया है। बता दें की इससे पूर्व महेंद्रसिंह भी पार्टी छोड़ भाजपा में जा चुके हैं और भाजपा ने उन्हें लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवार भी बना दिया है। 

pc- ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.