Rajasthan: राजस्थान की राजनीति में फिर से एक्टिव हुए अशोक गहलोत, अब इस संकट को टालने की मिली जिम्मेदारी

Samachar Jagat | Saturday, 17 Feb 2024 09:26:11 AM
Rajasthan: Ashok Gehlot became active again in Rajasthan politics, now got the responsibility to avert this crisis.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा और उसके बाद लोकसभा चुनावों की घोषणा होगी। लेकिन उसके पहले ही भाजपा राजस्थान में बड़ा खेला करने के चक्कर में हैं। जी हां राजस्थान कांग्रेस के बड़े आदिवासी नेता महेंद्र जीत सिंह मालवीय भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं और वो इस समय दिल्ली में है। 

इधर मीडिया रिपोटर्स की माने तो ममालवीय अकेले  ही नहीं कई और आदिवासी नेताओं के साथ में भाजपा ज्वाइन कर रहे है। ऐसे में इन खबरों के बाद में कांग्रेस के नेता सक्रिय हो गए हैं। जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जयपुर में सभी बड़े आदिवासी नेताओं के साथ में मुलाकात की है।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस के दोनों नेताओं ने आदिवासी नेता रमीला खड़िया, नानालाल निनामा, अर्जुन सिंह बामनिया सहित अन्य नेताओं को जयपुर बुलाया है। मालवीय के पार्टी छोड़ने से होने वाले नुकसान की संभावनाओं पर पार्टी नेतृत्व विचार कर रहा है। सूत्रों के अनुसार गहलोत के स्तर पर मालवीय से संपर्क साधने का भी प्रयास किया जा रहा हैं। 

pc- abp news

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।  



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.