Rajasthan Assembly Elections: कांग्रेस की 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, गहलोत सहित इन दिग्गजों को मिला टिकट, देखें पूरी लिस्ट

Samachar Jagat | Saturday, 21 Oct 2023 03:17:28 PM
Rajasthan Assembly Elections: Congress's first list of 33 candidates released, these veterans including Gehlot got tickets, see full list

इंटरनेट डेस्क। अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए लम्बे इंतजार के बाद कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है। भाजपा की 83 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद कांग्रेस की ओर से 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई है।

कांग्रेस की पहली सूची में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का भी नाम शामिल है। अशोक गहलोत एक बार फिर से सरदारपुरा सीट ये चुनाव लड़ेंगे। वहीं सचिन पायलट को टोंक से टिकट मिला है।

वहीं इस सूची में सीपी जोशी, दिव्या मदेरणा, गोविंद सिंह डोटासरा, डॉ. अर्चना शर्मा, ममता भूपेश और अशोक चांदना का नाम भी शामिल है। अर्चना शर्मा एक बार फिर से जयपुर की मालवीय नगर सीट से चुनाव लड़ेंगी। ममता भूपेश सिकराई (अजा) से और दिव्या मदेरणा ओसियां से चुनाव लड़ेंगी। वहीं लाडनू सीट से मुकेश भाकर और वल्लभनगर से विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत के स्थान पर उनकी पत्नी प्रीति को टिकट दिया गया है। 

PC: newsclick

 




 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.