Rajasthan: भजनलाल ने महात्मा गांधी को लेकर दिया ये बयान, गहलोत ने भी कही ये बात

Hanuman | Wednesday, 12 Mar 2025 02:30:17 PM
Rajasthan: Bhajanlal gave this statement about Mahatma Gandhi, Gehlot also said this

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘दांडी यात्रा दिवस’ के मौके पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है। भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि ‘दांडी यात्रा दिवस’ के अवसर पर दांडी यात्रा में भाग लेने वाले सभी सत्याग्रहियों को मेरा कोटिश: नमन।

उन्होंने कहा कि आज के ही दिन 12 मार्च 1930 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने अंग्रेजी सरकार के अन्यायपूर्ण नमक कर के विरुद्ध दांडी यात्रा की ऐतिहासिक शुरुआत की थी। इस यात्रा ने न केवल भारतीयों में स्वतंत्रता की चेतना जगाई बल्कि विश्व समुदाय का ध्यान भी भारत के स्वतंत्रता संग्राम की ओर आकर्षित किया। गांधीजी का अहिंसात्मक प्रतिरोध और सत्याग्रह का सिद्धांत आज भी विश्व के कई देशों के लिए प्रेरणादायी है।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1930 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने दांडी मार्च की शुरुआत की थी। यह आंदोलन स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्व पड़ाव था जिसने ब्रिटिश शासन को झकझोर दिया था। इस ऐतिहासिक आंदोलन की वर्षगांठ पर बापू तथा सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

महात्मा गांधी ने  दांडी यात्रा शुरु कर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा एवं ऊर्जा प्रदान की थी
वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि 1930 में आज ही के दिन महात्मा गांधी ने  दांडी यात्रा शुरु कर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा एवं ऊर्जा प्रदान की थी। इस ऐतिहासिक दिन का हिस्सा बनने वाले समस्त सत्याग्रहियों को मेरा कोटि-कोटि नमन।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.