- SHARE
-
जयपुर। अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मोरपाल सुमन को आज अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया और निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा से होगा। इस सीट को जीतने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकने का निर्णय ले लिया है।
पार्टी की ओर से इस सीट को जीतने के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। खबरों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट को जीतने के लिए घोषित 40 स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को भी जगह दी है।
इनके साथ पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, भागीरथ चौधरी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रेमचंद बेरवा, वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया, सीपी जोशी और अलका सिंह गुर्जर को भी चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, सांसद घनश्याम तिवारी, राजेंद्र गहलोत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी भी भाजपा की जीत के लिए जोर लगाएंगे।
PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें