Rajasthan: सीएम भजनलाल ने अब कर दी हैं ये दो बड़ी घोषणाएं

Hanuman | Friday, 26 Dec 2025 08:10:16 AM
Rajasthan: CM Bhajanlal has now made these two major announcements

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर बड़ी घोषणा की है। सीएम भजनलाल ने इस दौरान गुलाबी नगर में ‘अटल काव्य स्मारक’ एवं ‘अटल लोकतंत्र उपवन’ के निर्माण का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने गुरुवार को इस संबंध में ऐलान करते हुए कहा कि सिटी पार्क (मानसरोवर) में ‘अटल काव्य स्मारक’का निर्माण करवाया जाएगा। इसके माध्यम से ई-लाइब्रेरी, पुस्तकालय सहित कई सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। साथ ही, उन्होंने जयपुर में ही ‘अटल लोकतंत्र उपवन’ भी विकसित किए जाने की भी घोषणा की।

लोकतंत्र, साहित्य और राष्ट्रीय चेतना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी ये पहल

सीएम भजनलाल ने इस दौरान ये भी कहा कि यह पहल पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों को जीवंत रखने के साथ ही लोकतंत्र, साहित्य और राष्ट्रीय चेतना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी।

अटल लोकतंत्र उपवन हरित सार्वजनिक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित

आपको बात दें कि भजनलाल सरकार की ओर से ‘अटल लोकतंत्र उपवन’ भारतीय लोकतंत्र एवं संसदीय परंपराओं को समर्पित एक हरित सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं, ‘अटल काव्य स्मारक’ काव्य एवं साहित्य को समर्पित एक प्रेरणादायी और जीवंत केन्द्र होगा।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को राजधानी जयपुर में कई कार्यक्रमों का आयोजना किया गया। इन कार्यक्रमों में सीएम भजनलाल ने भी शिरकत की है।  इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं की हैं।     

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.