Rajasthan: कृषक उपहार योजना को लेकर सीएम भजनलाल ने उठा लिया है बड़ा कदम, अब किया ऐसा

Hanuman | Tuesday, 16 Sep 2025 07:56:00 AM
Rajasthan: CM Bhajanlal has taken a big step regarding the Krishak Uphaar Yojana, now he did this

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कृषि में तकनीक को बढ़ावा एवं कृषि उपज मंडी समितियों में विकास को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। इसी क्रम में अब सीएम भजनलाल शर्मा ने  ‘ई-भुगतान प्रोत्साहन योजना’ को ‘कृषक उपहार योजना’ में शामिल करने का अनुमोदन किया है। इससे कृषि उपज मंडी समितियों में ई-भुगतान को बढ़ावा मिलेगा।

इस निर्णय से जो व्यापारी ई-नाम के माध्यम से भुगतान करते है उन्हें भी लॉटरी के माध्यम से नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इससे पहले केवल कृषकों को ही ई-नाम से भुगतान प्राप्त करने पर लॉटरी के माध्यम से नगद पुरस्कार प्रदान किया जा रहा था, अब ‘ई-भुगतान प्रोत्साहन योजना’को ‘कृषक उपहार योजना’में शामिल होने से व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

जो व्यापारी ई-नाम के माध्यम से भुगतान करेंगे उन्हें उसी विक्रय पर्ची पर पुरस्कार हेतु लॉटरी में शामिल किया जा सकेगा। राजस्थान सरकार ने कृषि उपज मंडियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाने के लिए निरंतर निर्णय लिए हैं। सरकार द्वारा किए गए एक अन्य निर्णय के अनुसार राज्य की कृषि उपज मंडी समितियों में लगभग 14.69 करोड़ के विकास कार्य करवाएं जाएंगे।

राज्यभर में कृषि उपज मंडी समिति बज्जू (बीकानेर), नोखा (बीकानेर), राजधानी (अनाज) जयपुर, रावला, चाकसू, फलोदी, श्रीकरणपुर एवं बिजयनगर इत्यादि में मंडी यार्ड के निर्माण, विद्युत एवं सम्पर्क सड़कों के कार्य करवाएं जाएंगे।

सिरोही में की जाएगी फल-सब्जी मंडी यार्ड की स्थापना

भजनलाल सरकार की ओर से सिरोही में फल-सब्जी मंडी यार्ड की स्थापना की जाएगी जिससे किसानों को स्थानीय स्तर पर ही फल-सब्जी के विपणन के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म मिल सके। इसी क्रम में राज्य सरकार ने सिरोही में फल-सब्जी मंडी यार्ड की स्थापना के संबंध में गौण मंडी यार्ड की सीमाएं अधिसूचित करने का अनुमोदन किया है।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.