Rajasthan: सीएम भजनलाल ने अचानक दिल्ली में की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात, लग रहे हैं ये कयास

Hanuman | Wednesday, 07 Jan 2026 08:26:55 AM
Rajasthan: CM Bhajanlal suddenly met with the BJP national president in Delhi, leading to various speculations

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अचानक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का दौरा किया। यहां पर सीएम भजनलाल ने केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नीतिन नबीन से भी उन्होंने शिष्टाचार भेंट की। उनके दिल्ली दौरे को लेकर कई प्रकार के कयास लगा रहे हैं। इस दौरे को मंत्रिमंडल विस्तार से भी जोड़ा जा रहा है।

सीएम ने नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। सीएम भजनलाल ने इस दौरान नितिन गडकरी से जयपुर की उत्तरी रिंग रोड एवं जयपुर से अमृतसर तथा जामनगर कॉरिडोर के क्रियान्वयन पर गहन चर्चा की। साथ ही, राजस्थान में विभिन्न राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में भी विस्तृत समीक्षा की।

भिवाड़ी में जल भराव की समस्या के समाधान पर विस्तृत चर्चा की
वहीं बैठक में भिवाड़ी में जल भराव की समस्या के समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। इस संबंध में बताया गया कि जल भराव की समस्या के समाधान के दृष्टिगत सीईटीपी का निर्माण हो चुका है। वहीं, शीघ्र एसटीपी का निर्माण भी किया जाएगा।

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से इस संबंध में की चर्चा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के आवास पर मुलाकात की। इस दौरान यमुना जल समझौते के अंतर्गत जल प्रबंधन और अग्रिम कार्य योजना, पेयजल सहित विभिन्न परियोजनाओं पर सार्थक चर्चा हुई।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.