Rajasthan: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने अचानक की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात, क्या हैं इसके सियासी मायने?

Hanuman | Tuesday, 09 Sep 2025 09:29:06 AM
Rajasthan: Governor Haribhau Bagde suddenly met PM Narendra Modi, what is its political meaning?

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सोमवार को नई दिल्ली में अचानक पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद प्रदेश में एक बार फिर से कयासों का दौर शुरू हुआ है। कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं।

खबरों के अनुसार, पीएम मोदी और राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने राज्य और देश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की। इस दौरान हरिभाऊ बागड़े ने राजस्थान में एक वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में प्रकाशित अपनी पुस्तक 'टुवर्ड्स अभ्युदय' की एक प्रति भी पीएम मोदी  को भेंट की। पीएम मोदी ने पुस्तक की समीक्षा करते हुए उसकी विषयवस्तु की सराहना की।

इस दौरान पीएम मोदी ने बागड़े के कार्यकाल के पहले वर्ष को सार्थक और प्रभावशाली बताया। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से भी मुलाकात की। 

PC: thehansindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.