Rajasthan: अटल बिहारी वाजपेयी  की जयंती पर सीएम भजनलाल ने दिलाई ये शपथ

Hanuman | Thursday, 25 Dec 2025 12:51:33 PM
Rajasthan: On Atal Bihari Vajpayee's birth anniversary, CM Bhajanlal administered this oath

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस और सुशासन दिवस के अवसर पर सचिवालय में आयोजित ​कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

सीएम भजनलाल ने इस दौरान सचिवालय में उपस्थित सभी अधिकारी—कर्मचारियों के साथ ही वीसी के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर तक सभी कार्मिकों को सुशासन की शपथ दिलाई। राजस्थान को उत्कृष्ट, पारदर्शी व जनहितकारी शासन की ओर निरंतर आगे ले जाने के लिए हम सभी संकल्पित हैं।

इससे पहले सीएम भजनलाल ने मुख्यमंत्री निवास पर अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अटल जी केवल एक महान राजनेता ही नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण को समर्पित एक युगपुरुष थे, जिनके विचार, आदर्श और ओजस्वी नेतृत्व सदैव देश को दिशा देते रहेंगे। राष्ट्रसेवा, सुशासन और भारतीय मूल्यों के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.