Rajasthan: भारत-पाक सीमा पर पुलिस ने पाक घुसपैठिया पकड़ा, शख्स के पास से मिली ये चीजें

Hanuman | Thursday, 01 Jan 2026 03:14:40 PM
Rajasthan: Police apprehended a Pakistani intruder at the India-Pakistan border, these items were recovered from the man

इंटरनेट डेस्क। भारत-पाक सीमा पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया। खबरों के अनुसार, जैसलमेर के नाचना व नोख क्षेत्र से लगती सीमा पर गत रात संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस द्वारा पकड़े गए शख्स की पहचान 35 साल के करीब इशरत के रूप में हुई है। वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सरगोधा निवासी है। वह पाक सीमा पार कर भारतीय सीमा में ये आने पर घुसपैठिए को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने इशरत से पूछताछ की है।

गहन जांच के बाद पकड़े गए शख्स से पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है। इशरत से पूछताछ में पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पुलिस ने शख्स से पाकिस्तानी मुद्रा, चाकू आदि बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, जैसलमेर में नाचना और फलोदी के नोख सरहद पर यह संदिग्ध गतिविधियां दिखने पर पुलिस सतर्क हो गई थी।

PC: ndtv 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.