Rajasthan: चौमूं में बुलडोजर एक्शन पर प्रेमचंद बैरवा का बड़ा बयान, कहा- कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को…

Hanuman | Friday, 02 Jan 2026 12:36:46 PM
Rajasthan: Premchand Bairwa makes a big statement on the bulldozer action in Chomu

जयपुर। राजधानी जयपुर  के चौमूं कस्बे में 25 दिसंबर की रात मस्जिद के बाहर रेलिंग लगाने के विवाद में हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद आज सुबह प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त किया। मस्जिद के बाहर  हुई पत्थरबाजी की घटना कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे और इलाके में तनाव पैदा हो गया था। चौमूं में अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त किए जाने को लेकर अब भजनलाल सरकार की ओर भी प्रतिकि्रया आई है।

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने इस संबंध सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात ही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से आज कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को सख़्त संदेश।  चौमूं में उपद्रव फैलाकर शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रदेश की भजनलाल सरकार द्वारा की गई बुलडोजर कार्यवाही यह स्पष्ट करती है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।

राजस्थान में शांति, सुरक्षा और सुशासन से समझौता नहीं होगा। उपद्रव, हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर तत्काल व कठोर कार्रवाई सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता है। सुशासन का संकल्प — अपराध पर प्रहार, आमजन को भरोसा।

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.