अपराधियों ने असली दो हजार के नोटों की जीरॉक्स प्रति चलाने की कोशिश की

Samachar Jagat | Friday, 03 Mar 2017 10:12:04 PM
real criminals tried to run two thousand notes per Jiroks

कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने एक जाली मुद्रा गिरोह का पर्दाफाश किया है जो 2000 रूपये के नोटों की कथित फोटोकॉपी को असली मुद्रा की तरह चलाने की कोशिश में था।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोलकाता पुलिस ने शुरूआत में दावा किया था कि ये सभी जाली भारतीय मुद्रा नोट एफआईसीएन है लेकिन विस्तृत जांच से पता चला कि नोट महज फोटोकॉपी था । 

उन्होंने बताया कि सभी बंडल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के टैग से लपेटा हुआ था और इसका पहचान सीरियल नंबर ‘4बीजी460056’ था। कोलकाता पुलिस ने कल अपराह्न पांच लोगों- मनुआर मोला, अबुल कलाम आजाद, शेख एकलाश अहमद, बलाई मंडल और सैयद रेहान को वातगुंगे इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 56,74,000 रूपये मूल्य के फोटोकॉपी नोट जब्त किये । 

संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध विशाल गर्ग ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘दुकान मालिक ने संदेह होने पर पुलिस को सूचित किया। उनकी बहस हुयी थी। पास से ही पुलिस की टीम वहां पहुंची और पांच लोगों को नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया।’’ -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.