Sachin Pilot को राजस्थान में जल्द ही मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी! राहुल गांधी के साथ हुई गुप्त मीटिंग 

Hanuman | Friday, 09 Jan 2026 12:43:52 PM
Sachin Pilot is soon to receive a major responsibility in Rajasthan, He held a secret meeting with Rahul Gandhi

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट को एक बार फिर से कांग्रेस आलाकमान प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। इस संबंध में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है। यहां पर चर्चा हो रही है कि कांग्रेस सचिन पायलट को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाने वाली है। यहीं नहीं इस बात की भी चर्चा  जोरों पर है कि कांग्रेस साल 2028 में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए सचिन पायलट को सीएम फेस भी बनाने वाली है। बीते दिनों सचिन पायलट और राहुल गांधी की दिल्ली में मुलाकात होने के बाद से प्रकार की चर्चा का दौर राष्ट्रीय राजधानी में जारी है। 

राहुल गांधी को बताई मन की बात
खबरों के अनुसार, राहुल गांधी और राजस्थान कांग्रेस के पूर्व  प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट की गुप्त मीटिंग हाल ही में हुई। इस दौरान  सचिन पायलट ने राजस्थान वापस जाने की अपनी इच्छा जाहिर कर दी। खबरों के अनुसार, सूत्रों ने इस संबंध में जानकारी दी है कि सचिन पायलट ने राहुल गांधी से कहा कि उन्हें अब दिल्ली की राजनीति से छुट्टी दी जाए और उनके गृह प्रदेश राजस्थान की जिम्मेदारी सौंप दी जाए। हालांकि, राहुल गांधी और कांग्रेस की ओर से इस संबंध में अभी तक किसी भी प्रकार का निर्णय नहीं लिया  गया है।  

सचिन पायलट की प्रदेश में वापसी आसान नहीं 
आपको बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस की धुरी पहले  पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट  के बीच ही घूमती थी, लेकिन अब इसमें एक और बड़ा नाम गोविंद सिंह डोटासरा का भी आ गया है, जो  अभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं। अध्यक्ष बनने के बाद डोटासरा ने भी प्रदेश की राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवा दी है। ऐसे में कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट की प्रदेश में वापसी आसान नहीं है।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.