वंतारा को SIT ने दे दी है क्लीन चिट, ये है मामला

Hanuman | Monday, 15 Sep 2025 02:31:38 PM
SIT has given clean chit to Vantara, this is the matter

इंटरनेट डेस्क। गुजरात के जामनगर में स्थित जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर वंतारा के लिए राहत भरी खबर आई है। वंतारा पर जानवरों की अनदेखी करने के आरोपो को स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने सिरे से खारिज कर दिया है। इससे वंतारा को मामले में क्लीन चिट मिल गई है।

खबरों के अनुसार, उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जे चेलमेश्वर की अध्यक्षता में बनी एसआईटी की ओर से देश के शीर्ष कोर्ट में रिपोर्ट पेश कर दी गई है। एसआईटी ने वंतारा में अनुपालन और नियामक के तरीकों पर संतोष व्यक्त किया है। एसआईटी द्वारा शुक्रवार को पेश रिपोर्ट का आज सुप्रीम कोर्ट ने अवलोकन किया। जस्टिस पंकज मिथल और जस्टिस पीबी वार्ले ने रिपोर्ट को रिकॉर्ड्स में शामिल करते हुए जानकारी दी कि जांच टीम ने वंतारा को क्लीन चिट दे दी है।

आपको बता दें कि वंतारा के मालिक अनंत अंबानी हैं। जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर वंतारा पर एनिमल रेस्क्यू सेंटर चलाने की आड़ में जानवरों और खासकर हाथियों की तस्करी समेत मनी लॉन्ड्रिंग जैसे आरोप लगे थे।

PC: newsdrum
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.