एससी/एससी एक्ट पर Supreme Court ने दिया बड़ा फैसला, कहा- अग्रिम जमानत तभी...

Hanuman | Thursday, 04 Sep 2025 04:27:32 PM
Supreme Court gave a big decision on SC/ST Act, said- anticipatory bail can be granted only then...

इंटरनेट डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने एससी/ एससी एक्ट को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस के वी चंद्रन और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने ये फैसला सुनाया है।

खबरों के अनुसार, बेंच ने अपने एक अहम फैसले के दौरान कहा कि अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचाक निवारण अधिनियम के तहत आरोपी को अग्रिम जमानत तभी दी जा सकती है, जब स्पष्ट रूप से यह साबित हो कि आरोपी के खिलाफ प्रथम द्रष्टया कोई मामला न बनता हो। यानी पहली नजर में ही यह तथ्य साबित हो जाए कि आरोपी ने दलित समुदाय के प्रति कोई हिंसा नहीं की है।

आपको बता दें कि जस्टिस गवई,  केवी चंद्रन और अंजारिया की बेंच ने बॉम्बे हाईकोर्ट के एक आरोपी को अग्रिम जमानत देने वाले आदेश को रद्द कर दिया। शख्स पर अपीलकर्ता की ओर से उसके जाति के नाम का उल्लेख करके सार्वजनिक रूप से गाली देने और अपमानित करने का आरोप लगाया था। 

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.