Terrorist Attack : बडगाम में आतंकवादी हमले में पुलिसकर्मी घायल

Samachar Jagat | Friday, 13 May 2022 09:42:36 AM
Terrorist Attack :  Policeman injured in terrorist attack in Budgam

श्रीनगर |  जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार सुबह आतंकवादी हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने गुदूरा पुलवामा में निहत्थे पुलिसकर्मी रियाज अहमद ठोकर पर गोलीबारी की, जिसमें वह घायल हो गये। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, उन्हें उनके आवास के पास गोली मार दी गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को बडगाम में एक कश्मीरी पंडित को उनके कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद कश्मीरी पंडितों ने न्याय की मांग करते हुए घाटी के कई हिस्सों में प्रदर्शन किया था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.