केन्द्र सरकार ने अब Rajasthan के लिए जारी कर दी है ये राशि, मिलेगा ये फायदा

Hanuman | Friday, 12 Sep 2025 03:50:15 PM
The central government has now released this amount for Rajasthan, it will get this benefit

जयपुर। केन्द्र सरकार ने राजस्थान को फिर से बड़ी सौगात दी है। केन्द्र सरकार ने प्रदेश के लिए अब केन्द्रीय वित्त आयोग (शहरी) अनुदान की 541 करोड़ रुपए की राशि जारी की है।

इस बात की जानकारी खुद सीएम भजनलाल ने दी है। सीएम शर्मा ने कहा कि राजस्थान में शहरी विकास को गति प्रदान करने और शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए निरंतर केन्द्र सरकार का सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसी क्रम में केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय वित्त आयोग (शहरी) अनुदान की 541 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है। साथ ही, केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान के लिए 580 करोड़ रुपए भी जारी कर दिए हैं।

आपको बात दें कि सीएम भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से प्रदेश की विभिन्न आवश्यकताओं को लेकर विगत समय में मुलाकात की थी।

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.