Modi सरकार ने अब राजस्थान को एक साथ दे दी है दो सौगात, जयपुर की बदल जाएगी तस्वीर, इसे भी दी मंजूरी

Hanuman | Thursday, 09 Apr 2026 08:30:33 AM
The Modi government has now bestowed two gifts upon Rajasthan simultaneously

जयपुर। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने एक बार फिर से राजस्थान को दो बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजस्थान आने से पहले केन्द्र सरकार ने पीएम मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने जयपुर मेट्रो फेज-2 एवं आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने पचपदरा रिफाइनरी की संशोधित लागत को मंजूरी दी है।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन ऐतिहासिक निर्णयों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने इस संबंध में कहा कि जयपुर मेट्रो फेज-2 के अन्तर्गत प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक 41 किलोमीटर लंबा उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। यह कॉरिडोर सीतापुरा से लेकर वीकेआईए तक के औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों को जोड़ते हुए जयपुर की जीवनरेखा के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कदम से जयपुर के शहरी विकास को नई दिशा मिलेगी तथा आमजन को सुरक्षित एवं सुगम परिवहन सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी।

आपको बता दें कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी दी है। इस कॉरिडोर में कुल 36 स्टेशन होंगे और परियोजना की कुल लागत 13 हजार 37 करोड़ रुपए से अधिक है। यह फेज-2 कॉरिडोर सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, वीकेआईए, जयपुर एयरपोर्ट, टोंक रोड, एसएमएस अस्पताल और स्टेडियम, अंबाबाड़ी तथा विद्याधर नगर जैसे प्रमुख क्षेत्रों को निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इसमें एयरपोर्ट क्षेत्र में भूमिगत स्टेशन भी शामिल होंगे जिससे शहर में एकीकृत और निरंतर मेट्रो नेटवर्क सुनिश्चित होगा।

एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के लिए 79 हजार 459 करोड़ की संशोधित लागत को मंजूरी

मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के लिए 79 हजार 459 करोड़ की संशोधित लागत को मंजूरी प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दूरदर्शी एवं ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

PC: indiatvnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.