यह वर्ष हर किसी के लिए नई आशाएं, नए संकल्प और एक नया आत्मविश्वास लेकर आए: PM Modi

Hanuman | Thursday, 01 Jan 2026 01:19:05 PM
This year should bring new hopes, new resolutions, and new confidence for everyone: PM Modi

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सभी को नए साल की शुभकामाएं दी हैं। पीएम मोदी ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि 2026 की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कामना करते हैं कि यह वर्ष हर किसी के लिए नई आशाएं, नए संकल्प और एक नया आत्मविश्वास लेकर आए। सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे। ज्ञानं विरक्तिरैश्वर्यं शौर्यं तेजो बलं स्मृतिः। स्वातन्त्र्यं कौशलं कान्तिर्धैर्यं मार्दवमेव च ॥

वहीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक्स के माध्यम से कहा कि आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलताएं लेकर आए।

वहीं राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नए साल की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि समस्त प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं! यह नया वर्ष आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता लेकर आए।

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.