Mumbai में 34 बम लगाने की धमकी, लश्कर-ए-जिहादी नाम के संगठन की ओर आया कॉल

Hanuman | Friday, 05 Sep 2025 01:24:26 PM
Threat to plant 34 bombs in Mumbai, call came from an organization named Lashkar-e-Jihadi

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाद अब आर्थिक राजधानी मुंबई में बम की धमकी दी गई है। पुलिस की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है। खबरों के अनुसार, पुलिस ने बताया कि शहर में 34 'मानव बम' लगाए जाने की धमकी दी है। इस धमकी को देखते हुए मुंबई हाई अलर्ट पर है।

बताया जा रहा है कि लश्कर-ए-जिहादी नाम के संगठन के नाम से मुंबई में ये धमकी कॉल के माध्यम से दी गई है। खबरों के अनुसार, कॉल करने वाले ने 34 वाहनों में धमाके के लिए 34 मानव बम लगाने का दावा किया है, जिनके पास 400 किले आरडीएक्स मौजूद है।

मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि यह धमकी अनंत चतुर्दशी से पहले आई है, जिसके चलते सुरक्षा को और मुस्तैद कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि  34 कारों में सवार मानव बमों का इस्तेमाल 400 किलो आरडीएक्स में विस्फोट के लिए जाने का दावा इस धमकी में किया गया है। आपको बता दें के मुंबई में 1993 में  सिलसिलेवार धमाके हो चुके हैं। इसमें 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

PC: mathrubhumi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.