आज सीएम Bhajanlal बिहार में करने वाले हैं ऐसा, हो गया है कार्यक्रम तय

Hanuman | Friday, 17 Oct 2025 09:34:51 AM
Today CM Bhajanlal is going to do this in Bihar, the program has been finalized

जयपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंकनी शुरू की दी है। राजनीतिक दलों के दिग्गजों द्वारा यहां पर प्रचार अभियान भी शुरू हो चुका है। पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों की सूचियां जारी की जा रही है। पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल को भी पार्टी की ओर से चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी मिली है। इसी के तहत वह आज बिहार में कई स्थानों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इस बात जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि रफ्तार पकड़ चुका बिहार, फिर से एनडीए सरकार। आज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत रीगा, बथनाहा, परिहार और सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्रों की संयुक्त नामांकन जनसभा को संबोधित करूंगा। बिहार की देवतुल्य जनता ‘विकसित बिहार’के संकल्प को साकार करने हेतु माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पुनः एनडीए सरकार बनाने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.