Ujjwal Nikam ने मुंबई में सीरियल ब्लास्ट को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- अगर संजय दत्त...

Hanuman | Tuesday, 15 Jul 2025 02:22:39 PM
Ujjwal Nikam made a big disclosure about the serial blasts in Mumbai, said- If Sanjay Dutt...

इंटरनेट डेस्क। राज्यसभा जाने की तैयारी कर रहे मशहूर वकील उज्ज्वल निकम ने अब बॉलीवुड के स्टार अभिनेता संजय दत्त को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उज्ज्वल निकम को राष्ट्रपित ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है।

खबरों के अनुसार, निकम ने दावा किया कि संजय दत्त हथियारों से लदे वाहन की जानकारी दे देते, तो मुंबई में सीरियल ब्लास्ट टल सकते थे। उन्होंने इस संबंध में कहा कि धमाका 12 मार्च को हुआ। इससे एक दिन पहले वैन संजय दत्त के घर पहुंची थी। ये वाहन हथियारों हैंड ग्रेनेड, एके 47 से लदा था, जिसे अबू सलेम उसे लेकर आया था। 

उन्होंने माना कि अगर उस समय संजय दत्त पुलिस को इस संबंध में जानकारी दे देते तो पुलिस जांच करती और मुंबई धमाके कभी नहीं होते। आपको बात दें कि साल 1993 में देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में बम धमाके हुए थे। इन धमाकों में 267 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। 

PC: indiatv 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.