- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक सरकार ने महिलाओं के हित में एक बड़ा कदम उठाया है। महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कई तरह की शारीरिक और मानसिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए कर्नाटक मंत्रिमंडल ने मेन्स्ट्रुअल लीव पॉलिसी 2025 को मंजूरी दे दी है।
राज्य सरकार के इस कदम के तहत अब नौकरीपेशा महिलाओं को एक दिन की पीरियड लीव मिल सकेगी। सरकारी कर्मचारी महिलाओं के साथ साथ, वस्त्र उद्योग, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, आईटी फर्म और कई दूसरे क्षेत्र में नौकरी करने वाली महिलाओं को भी एक दिन की पीरियड लीव मिल सकेगी।
कर्नाटक राज्य के कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एच के पाटिल ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रदेश सरकार के इस निर्णय की जानकारी दी है। उन्होंने बतया कि सरकार ने परिधान से लेकर सूचना प्रौद्योगिकी तक और कई दूसरे क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं के लिए महीने में एक दिन की पीरियड लीव की मंजूरी दी है। महिलाओं के लिए ये एक राहत भरी खबर है।
PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें