Year Ender 2025: इस साल भी रहा है देश की राजनीति में भाजपा का दबदबा, दो राज्यों में मिली जीत

Hanuman | Friday, 26 Dec 2025 08:51:16 AM
Year Ender 2025: BJP continued its dominance in Indian politics this year, securing victories in two states

इंटरनेट डेस्क। साल 2025 विदाई के करीब है। देश की राजनीति में इस साल भी भारतीय जनता पार्टी का दबदबा देखने को मिला है। ये साल बीजेपी और एनडीए के लिए शानदार रहा है। इस साल 21 राज्यों में बीजेपी की अगुआई वाला एनडीए गठबंधन सत्ता पर काबिज है। गत साल ये संख्या 20 थी। एक और राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता हासिल की है। ये राज्य राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है। यहां पर भाजपा ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है।

साल 2025 में भारतीय जनता पार्टी ने दो राज्यों में जीत हासिल की है। इसमें एक दिल्ली और दूसरा बिहार है। वहीं इन दोनों ही राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। भाजपा ने इस साल दिल्ली में आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल करते हुए 27 साल बाद सरकार में वापसी की। इसके बाद बिहार में एनडीए गठबंधन ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की। यहां भी भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।  कांग्रेस के लिए साल 2025 बेहद निराशाजनक रहा। दिल्ली और बिहार दोनों राज्यों में कांग्रेस का वोट प्रतिशत कम रहा है। वहीं सीटें न के बराबर रहीं। ऐसे में कांग्रेस कांग्रेस के लिए वापसी की राह और मुश्किल होती दिखाई दे रही है।

अगले साल भाजपा बना सकती है ये रिकॉर्ड
अगले साल भाजपा और एनडीए गठबंधन की स्थित और मजबूत हो सकती है। साल 2026 में चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे। इनमें से असम और केंद्र शासित प्रदेश में एनडीए सत्ता में है। वहीं केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में नहीं है। अगर इनमें से किसी भी राज्य में भारतीय जनता पार्टी यो एनडीए गठबंधन सरकार बनाने में सफल हो जाता है तो बीजेपी इतिहास रच देगी। ऐसा होने पर भाजपा पहली बार 22 राज्यों में सत्ता में होगी। इससे पहले साल 2018 में भाजपा 21 राज्यों में सत्ता में रही हैं। अभी भी वह 21 राज्यों में सत्ता में है।

PC:  prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.