- SHARE
-
खेल डेस्क। इस साल होने वाले वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है।
हीली के संन्यास के ऐलान से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट और फैंस को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली ने ऐलान किया कि मार्च 2026 के बाद वह संन्यास ले लेंगी। 35 साल की ये महिला क्रिकेटर भारत के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलेंगी।
खबरों के अनुसार, हीली ने सोमवार को विलो टॉक पॉडकास्ट पर अपने संन्यास को लेकर जानकारी दी है। हीली ने अपने बयान के माध्यम से जानकारी दी कि भारत के खिलाफ आने वाली सीरीज ऑस्ट्रेलिया के लिए मेरी आखिरी सीरीज होगी।
हीली इंडिया सीरीज के टी20 मैचों में टीम का हिस्सा नहीं होंगी। इससे ऑस्ट्रेलिया साल के आखिर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू करेगी। ऑस्ट्रेलिया की ये महान क्रिकेटर भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के मैच खेलेंगी और फिर 6-9 मार्च को पर्थ में होने वाले डे-नाइट मैच खेलकर अपने कॅरियर का अंत करेंगी।
ऐसा रहा है वनडे और टी20 क्रिकेट कॅरियर
हीली ने फरवरी 2010 में 19 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेब्यू करने के बाद 123 वनडे में 3563 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं 162 टी20I मैचों में 3054 रन बनाए। वह कंगारू टीम के लिए दूसरी सबसे ज्यादा टी20I मैच खेलने वाली वुमेंस खिलाड़ी हैं। हीली की मौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया ने 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 में महिला टी20 वर्ल्ड कप और 2013 और 2022 में ODI वर्ल्ड कप जीता।
PC: britannica
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें