दूल्हे युवराज सिंह घोड़ी की जगह बाइक पर हुए सवार 

Samachar Jagat | Friday, 02 Dec 2016 09:23:37 PM
Bridegroom Yuvraj singh Bike Ride on own marriage in goa

क्रिकेटर युवराज सिंह और हेजल कीच की शुक्रवार को दूसरी बार गोवा में शादी हुई। ये कपल एक दिन पहले ही यहां पहुंच चुका था। शुक्रवार को गोवा के एक होटल में हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई इस शादी में युवराज बिंदास अंदाज में नजर आए। दूल्हा बने युवराज सिंह बरात के दौरान घोड़ी की जगह बाइक पर सवार हुए।

युवराज सिंह का ये नायाब तरीका और अलग अंदाज सभी को पसंद आया। आंखों में काला चश्मा लगाकर कीटीजी बाईक पर युवराज बरात का भरपूर मजा लेते नजर आए।

हिंदू रीति रिवाजों से संपन्न हुई इस शादी में युवराज सिंह के करीबी दोस्त क्रिकेटर विराट कोहली गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ पहुंचे तो वहीं रोहित शर्मा ने भी अपनी वाइफ रितिका के साथ शादी को जमकर एंजॉय करते नजर आए।

इंडियन 'ए' टीम के मेंटर और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़, आशीष नेहरा, ब्रिटिश क्रिकेटर्स मोइन अली और आदिल राशिद भी युवराज की शादी में शरीक होने गोवा पहुंचे हैं। युवराज ने करीब एक सप्ताह लंबी चलने वाली इस ग्रैंड मेरिज सेरेमनी का रिसेप्शन मुम्बई में आयोजित किया है।

मुम्बई में होने वाले इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर के अलावा नीता अंबानी, सोहा अली खान, नेहा धूपिया, सानिया मिर्जा, साइना नेहवाल जैसी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.