IPL 2024: सूर्यकुमार यादव ने इस मामले में रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

Samachar Jagat | Friday, 12 Apr 2024 03:15:10 PM
IPL 2024: Suryakumar Yadav left Rohit Sharma behind in this matter

खेल डेस्क। सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार को आरसीबी के खिलाफ खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के मैच में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मैच में उन्होंने केवल 17 गेंद पर अर्धशतक लगाया। सूर्यकुमार यादव ने केवल 19 गेंद पर 52 रन की तूफानी पारी खेली।

इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए।  अपनी तूफानी अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई। उन्होंने इस पारी के दौरान 7000 रन भी पूरे किए। इसके साथ ही वह भारत की ओर से टी-20 में ये उपलब्धि हासिल करने वाले 9वें बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने सबसे तेज ये उपलब्धि हासिल करने के मामले में रोहित शर्मा और सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया है।

सूर्या ने टी-20 क्रिकेट की 249वीं पारी में सात हजार रन पूरे किए। वहीं रोहित ने 258 और सुरेश रैना ने 251 पारियों में ये बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। भारत की ओर से सबसे तेज सात रन बनाने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम दर्ज है। उन्होंने टी20 क्रिकेट की केवल 197 पारियों में ही सात हजार रन पूरे कर लिए थे। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.