IPL 2024: टूट गया आरसीबी का ये 11 साल  पुराना रिकॉर्ड, एक पारी में ही सनराइजर्स हैदराबाद ने लगा दिए इतने छक्के

Samachar Jagat | Tuesday, 16 Apr 2024 09:48:37 AM
IPL 2024: This 11 year old record of RCB broken, Sunrisers Hyderabad hit so many sixes in one innings

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का 11 साल पुराना रिकॉर्ड अब टूट गया है। आईपीएल 2024 के 30वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ तीन विकेट पर 287 रन का स्कोर खड़ा किया। इस पारी के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है।

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से आरसीबी के खिलाफ कुल 22 छक्के लगे। इस मामले में सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। आरसीबी ने इससे पहले साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बेंगलुरु में 21 छक्के जड़े थे। 

सनराइजर्स हैदराबाद ने इससे पहले आईपीएल के इसी संस्करण में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 17 छक्के लगाए थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ भी एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स और 2023 में मुंबई इंडियंस ने इस टीम के खिलाफ 17-17 छक्के लगाए थे।

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.